दुबहर। स्वर्गीय शंभू नाथ सिंह सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के एस जी पब्लिक स्कूल अड़रा, घोड़हरा के प्रांगण में गुरुवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अड़रा, घोड़हरा, धरनीपुर, पांडेपुर,विसेनिडेरा,जनाड़ी, दुबहर आदि गांव के लोगों के साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं समेत कुल 92 लोगों ने आंख का परीक्षण कराया। परीक्षण के दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉक्टर चंद्र विजय सिंह ने आंख में होने वाले परेशानियों एवं रोगों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। वही समाज सेवी अन्नपूर्णानंद तिवारी ने कहा कि आंख की कीमत बिना आंख वाले ही जानते हैं। आंख के बिना सारी दुनिया सुनी सुनी सी लगती है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर रंजन दुबे, शुभम सिंह, राम बिहारी सिंह, प्रभु नाथ तिवारी, रमाकांत सिंह,रामपुकार सिंह, नीलम पांडे, रोहित सिंह, दीपक सिंह, सोमनाथ सिंह, प्रवीण दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…