बलिया : नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को और कार्यालय सहायकों को कड़े निर्देश दिए कि कार्यालय की स्वच्छता एवं समय से उपस्थिति पर विशेष बल दिया जाए। यदि किसी भी कार्यालय में किसी प्रकार की कोई गंदगी, फाइलों की व्यवस्था में कोई त्रुटि या समय से कार्यालय में अनुपस्थित रहने की स्थिति प्राप्त होती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। विकास भवन के परिसर, कार्यालयों की साफ-सफाई इत्यादि से संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी शशि मौलि मिश्रा, परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, राजकुमार त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कृष्णकांत राय, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…