चितबड़ागाँव (बलिया) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार हाल में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देशानुसार पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक किया गया जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी नन्दन त्रिपाठी ने सर्वप्रथम डा0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया तथा अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत के अन्दर अमन-चैन, कानून व्यवस्था तथा आम जनमानस के हित पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया जाना बहुत जरूरी है जिसे देखते हुए आप सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा तभी हम लोग कामयाब हो सकते हैं । कहा कि आज के परिवेश में किसी भी दल के लोग एकजूट नहीं हैं इस वजह से पार्टी में बिखराव उत्पन्न होने लगता है अतः इस परिस्थिति में पार्टी के निर्देशानुसार हर हाल में सभी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के लिए भरपूर प्रयास करना चाहिए । मौके पर मुख्य रूप से संतोष राम , शिवजी कुशवाहा , दुर्गेश भारती , स्नेही राम, विपि विहारी लहरी , महेंद्र राम , विनोद राम, गामा राम, सुरेन्द्र राम , सुधीर तिवारी , कुबेर यादव , संतोष राय , दिनेश यादव , अमलेश दूबे , अफजल अंसारी , जमशेद भाई तथा अभिराम त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे । अध्यक्षता रामाशीष गौतम तथा संचालन नरेंद्र धुसिया ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…