उमेश गुप्ता, हरी लाल सिहँ
बलिया:बिल्थरा रोड स्थानीय पूर्वांचल बैंक की शाखा में एक दो रुपये की सिक्के न लिये जाने की शिकायत तो आजार में दुकानदारों की आम रुप से सुनी जा रही थी लेकिन अब बैकं भी सिक्के लेने से कतराने लगे हैं। इस आशय की शिकायत ग्राम तरछापार निवासी निर्मला देवी ने एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव से सोमवार को एक आवेदन पत्र देकर किया है।
पीड़िता निर्मला देवी ने आप बीती सुनाते हुए यहां तक कह डाला कि बैंक में एक शिकायती पत्र बैंक में सिक्के न लिये जाने के सम्बन्ध में मेरे द्वारा जब प्राप्त कराया तो पत्र प्राप्त करने वाले ने कहा है कि कुछ होना जाना नही है, चाहे जहां शिकायत करना चाहो कर लो। उसने कहा कि मजदूरी में ये सिक्के के पैसे मिले हैं जिसे आम दुकानदार तो लेने से इन्कार कर ही रहा है अब बैंक भी इन्कार कर दिया। इसके कारण हम भूखमरी के शिकार हो सकते हैं।
एसडीएम श्रीवास्तव ने पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबन्धक से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की जिसमें बैंक मैनेजर द्वारा सिक्के लिये जाने से मना तो नही किया लेकिन लेन देन का ब्यवहारिक पहलू की समस्या बतायी। एसडीएम श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्बन्ध में जनपद के लीड बैंक सहित जिलाधिकारी को पत्र भेजने जा रहे हैं। पूर्वाचल बैंक के शाखा प्रबन्धक राज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है दिशा निर्देश व रख-रखाव के लिए वे अपने बैंक के आरएम को पत्र भेज रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…