सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के गुरुकुल हिंदी विद्यालय के छात्र और छात्राओं द्वारा आज विद्यालय से एक रैली निकाली गई रैली में छात्रों के साथ साथ गुरुकुल हिंदी विद्यालय के गुरुजन भी उपस्थित रहे। बच्चों के हाथ में तख्तियां थी जिस पर सेफ ड्राइव सेव लाइफ, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, रक्तदान जीवनदान, वृक्ष बचाओ जीवन पाओ, स्वच्छ भारत, के स्लोगन भी लिखे थे। जिसको स्थानीय लोगों ने बहुत सराहा। विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि आगे भी विद्यालय परिवार की तरफ से ऐसे रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाएगा जिससे लोगों में इस तरह के कार्य के प्रति जागरूकता बढे। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक खुशबू जायसवाल, अमृत प्रकाश, चंदन राय, विजय क्षेत्री, पंकज ठाकुर, के साथ साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…