संजय राय.
सिकन्दरपुर ( बलिया ) 28 मार्च। तहसील सिकन्दरपुर अंतर्गत नवानगर एवं पंदह ब्लाक के पांच कोटे की दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया । इन दुकानों के लिये कुल 77 लोगों ने आवेदन किया था । उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव की देख – रेख मेंनगर के डोमनपुरा मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय बालक कृष्णा कुमार गुप्त ने सभी दुकानों के लिये लाटरी की पर्ची निकल । जिसमें हुसैनपुर के लिये उदयभान , नवानगर के लिये चन्दन कुमार , koth के लिये दीनानाथ गुप्त ,चड़वा – बरवा अनुसूचित जाति के सुशीला देवी व उसी गांव के विकलांग दिनेश शर्मा के नाम की पर्ची निकली । लाटरी द्वारा दुकानों के आवंटन का कारण ग्राम पंचायतों में खुली बैठक में शोर शराबा की वजह से फैसला नहीं हो पाना है ।बी डीओ नवानगर हीरालाल कनौजिया , पंदह शोभ नाथ मौर्य सहित अन्य मौजूद थे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…