उमेश गुप्ता.
बलिया:बिल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र हल्दीरामपुर के मौजा कटहरबाड़ी स्थित राजभर बस्ती में सोमवार को अचानक लगी। आग से जमकर तबाही हुई। बस्ती के आसपास सटे निरासा पत्नी सुरेश राजभर 25,500, मुनिया पत्नी हरिशंकर राजभर 25,000, मुन्नी पत्नी रामगोविंद राजभर 17,000, शामरथी पुत्र शिवमुनी राजभर 21,000, श्रीमती पत्नी प्रताप राजभर 23,000, लीलावती पत्नी शिवशंकर राजभर 18,000 व जयराम राजभर पुत्र बिरिजा का 13,000 हजार रुपये की खाद्यान्न, वर्तन, सायकिल, कपड़ा आदि सहित कुल सात मड़हे जलकर तबाह हो गए। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम सा मच गया।
करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया किंतु तब तक सब कुछ तबाह हो गया। गांव निवासी निरासा देवी के घर से निकली आग की चिंगारी देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया और पास सटे अन्य छ लोगों के भी मड़हें धूं-धूंकर जलने लगे। लोगों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना के बावजूद घटना के करीब तीन घंटे बाद पौने पांच बजे दमकल पहुंचा। जिन्हें बूझे आग पर ही पानी डालकर अपने कर्तव्यों को इतिश्री करनी पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर उभांव थाने की पुलिस, लेखपाल अशोक कुमार व कानूनगो सुग्रीव यादव भी पहुंच गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…