संजय राय.
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार की रात आयी बारात के अंदर कुछ आपत्तिजनक लोग घूस गये थे और दूल्हे और उसके पिता समेत बारातियों को जमकर धुनाई कर दी । घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कसबे में एक बारात आयी हुई थी कि अचानक रात तकरीबन 12 बजे बारात के सामियाने में कुछ आपत्तिजनक लोग प्रवेश कर गए और उसमें बनी जयमाल स्टेज पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगे जिसका विरोध जब दूल्हे के पिता ने किया तो दूल्हे , पिता को मारने पीटने लगे
जब बारातियों ने बीच बचाव करने गए तो उन्हें भी जमकर पिटाई कर दी । जिसमें दूल्हे , पिता को गम्भीर चोटें आ गयी जिसे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर दी । थाना प्रभारी शैलेश सिंह अपने दलबल के साथ पहुंच गए और मौके पर महेन्द्र राजभर , मनोज कुमार राजभर , छोटू कुमार तथा शंकर गुप्ता को पकड़ कर थाने लेकर चली गयी जबकि कुछ और लोग फरार बताए जा रहे हैं । पकड़े गए लोगों को विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…