उमेश गुप्ता.
बलिया : बिल्थरा रोड बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही स्नातक परीक्षा में भी नकल माफिया सुविधा शुल्क तय कर दिए हैं। अधिकांश केंद्रों पर तो नकल माफिया का सिक्का खूब चलता है। शासन-प्रशासन भले ही नकल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दावा करें ¨कतु स्थिति सुधर नहीं रही। नकल माफिया पर नकेल कसना शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। जनपद के कुल 70 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को सामूहिक नकल के कारण एक को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद कुल 69
केंद्र में अकेले 27 केंद्र बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में हैं। जहां के अधिकांश केंद्र यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से ही बदनाम हैं और बोर्ड परीक्षा में अधिकारियों से मिलीभगत के बूते सुविधा शुल्क की वसूली की जा रही है। हालांकि स्नातक प्रथम वर्ष उर्दू एवं तृतीय वर्ष अंग्रेजी के पेपर के दौरान सामूहिक नकल कराते पकड़े जाने पर जिला प्रशासन ने आरोपी कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, विवादित केंद्र को निरस्त करते हुए अपने कड़ा रुख का परिचय तो दे दिया ¨कतु नकल कराने पर तुले अधिकांश केंद्र अभी भी नकल कराने एवं सुविधा शुल्क वसूलने की पूरी तैयारी लगभग कर चुके हैं। बता दें कि चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने कुण्डैल इंदौली मार्ग स्थित स्वामी राम नारायणाचार्य महिला महाविद्यालय पर परीक्षा के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों को सामूहिक नकल कराते रंगे हाथ पकड़ लिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…