चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित तेलिया पोखरा स्थित शिवमंदिर परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाघिकारियों का चयन किया गया जिसमें नवगठित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी । गौरतलब है कि कस्बा स्थित तेलिया पोखरा पर स्थित शिवमंदिर परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमें नवगठित पदाधिकारियों को बारी बारी से पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया तथा विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर चर्चा की गयी ।
नवगठित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर हरिनारायण चौरसिया, राजेश गुप्ता ( उपाध्यक्ष ) , गौतम राम ( महामंत्री ) , सोनू पटेल ( वरिष्ठ मंत्री ) , धर्मेन्द्र ठाकुर ( संगठन मंत्री ) , अनिल सोनी ( सूचना मंत्री ) , कन्हैया सोनी ( कोषाध्यक्ष ) , शशि गुप्ता ( कनिष्ठ मंत्री ) तथा शिब्बू प्रजापति, त्रिलोकी गुप्ता, पप्पू गुप्ता तथा अखिलेश पटवा मंत्री चुने गए । मौके पर मुख्य रूप से नन्द जी प्रसाद, मु0 मनान , मंटू गुप्ता , अजय पटवा , सोनू गुप्ता , लाल साहब , सुशील गुप्ता , श्यामधर गुप्ता , पिन्टू केशरी आदि लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…