सिकन्दरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक मुख्यालय नवानगर के प्रांगण में सोमवार को 15 जोड़ों की शादी विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई । इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के जाती धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को एक साथ बैठा करके शादी कराने का ये ऐतिहासिक काम कर रही है पूर्व की किसी सरकारों ने ऐसा कोई काम नहीं किया ।आज योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में हिंदू मुस्लिम सभी समाज के लोगो को एक साथ बैठाकर कहीं निकाह कराया जा रहा है तो कहीं मंत्रोचार के बीच शादियां हो रही है ।
ये सब नजारे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही देखने को मिल सकते है । उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़ों को प्रदेश सरकार द्वारा बीस हजार रुपये उनके खाते में तथा 10 हजार का सामान दिया जा रहा है । साथ ही शोचालय के लिए 12000 का अनुबंध पत्र भी दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह का साक्षी बना ब्लॉक परिसर सुबह से ही खचाखच भरा हुआ था शादी की तैयारी 2 दिन से की गई थी सुबह से ही वर वधू पक्ष के लोगों का आना प्रारंभ हो गया था जलपान के साथ ही खाने की व्यवस्था भी की गई थी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही जमे रहे वही अपनी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं को कराया इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी खंड विकास अधिकारी चंद्रमोहन कन्नौजिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामवचन यादव चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे मुख्य कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सुमित कुमार सिंह उत्तम चंद चौहान देवेंद्र यादव अनिल वर्मा अशरफ अली बिनोद गुप्ता इरशाद अहमद देवनाथ यादव अनन्त मिश्रा रामाशंकर वर्मा आलोक त्रिपाठी मंजय राय रंजीत राय ओमकार चंद सोनी अंजनी यादव डॉ लक्ष्मण सिंह डॉ विनय तिवारी आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…