बिहार. रोह बाजार के सिउर रोड में एक दुकान से भारी मात्रा में डाबर कंपनी का नकली तेल और रैपर बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी के प्रतिनिधि ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त कार्रवाई की। बताया जाता है कि रोह बाजार में डाबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फर्जी रैपर लगाकर नकली तेल बेचे जाने की सूचना कंपनी को मिल रही थी।
सूचनाओं के आलोक में कंपनी के प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद ¨ रोह पहुंचे और पुलिस से सहयोग मांगा। तब प्रभारी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान अपने जवानों के साथ कंपनी के प्रतिनिधि के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे जहां गलत धंधा होने की सूचना थी। सिउर रोड में दयानंद पंडित की पत्नी दयमंती देवी के किराना दुकान के पास की गई छापेमारी में 90 एमएल का 450 बोतल निर्मित नकली तेल के अलावा 12488 रैपर बरामद हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…