गोपाल जी.
खगड़िया. जिले की बेलदौर पुलिस ने रविवार की सुबह नग्नावस्था में एक 12 वर्षीया लड़की का शव बरामद किया है। मृतका पिरनगरा गांव की रहने वाली थी। लड़की की मां के मुताबिक, वह शनिवार के अपराह्न तीन बजे के करीब घर से बकरी के घास के लिए कोढ़ली बहियार महंथ बगीचा के पास गई थी। बेटी देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। इस क्रम में बौनू सदा के खेत में घास काटने का निशान एवं घास भरा बोरा मिला, लेकिन लड़की गायब थी।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने घास काटने के स्थल के पास मकई खेत के तलाश करने के क्रम में उसकी लाश बरामद कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से घास काटने में इस्तेमाल की जाने वाली कचिया भी शव के पास बरामद की है।
आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद लड़की की हत्या की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लड़की के परिजन इस हत्या के पीछे भूमि विवाद को वजह बता रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…