गोपाल जी
बिहार पटना सूबे में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नही ले रहा हैं सभी जगह भ्रष्टाचाररियों का बोल बाला हो गया हैं । इसका खुलासा सीओ अश्विनी कुमार के गिरफ्तारी के बाद हुआ । सीओ ने दाखिल खारिज के लिए रिश्वत की दुकान खोल रखी थी। निगरानी ने आरोपी सीओ को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ जारी हैं ।
नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के छछू बिगहा गांव निवासी सुबाष चंद्र ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया की कतरीसराय अंचलाधिकारी अश्विनी कुमार दाखिल खारिज करने के लिए 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं । जांच के क्रम में आरोप सही पाएं जाने के बाद डीएसपी जमीरउद्दीन के नेतृत्व में निगरानी टीम गठित किया गया । गठित टीम ने मंगलवार को आरोपी सीओ अश्विनी कुमार के सरकारी कक्ष में छापेमारी कर पीडि़त व्यक्ति से 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार सीओ से पूछताछ की जा रहीं हैं ।
एडीजी निगरानी ने कहां की भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की हैं । शिकायत मिलने और जांच में आरोप सही पाएं जाने के बाद हर हाल में भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया जाएगा । भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज के सभी को आगे आने की जरूरत हैं ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…