गोपाल जी
फतुहा : शहर के गोविंदपुर बाजार में एक विवाहिता द्वारा ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामलें की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, पुरानी जक्कनपुर निवासी राजकिशोर साव ने अपनी पुत्री गुड़िया देवी उर्फ सुमन (28) वर्ष की शादी वर्ष 2008 में फतुहा के गोंविदपुर बाजार निवासी शिवशंकर साव के पुत्र विकास साव के साथ की थी.
शादी के बाद से ही गुड़िया के ससुर शिव शंकर साव का आचरण गुड़िया के प्रति ठीक नहीं था. हमेशा गुड़िया के ससुर उस पर गलत करने के दबाब बनाते रहता था. इसकी जानकारी मृतका गुड़िया के भाई गोंविदा कुमार ने दी और बताया की इसी को लेकर हमेशा हमारी बहन से ससुर से नही बनता था. कई बार हमने उसके ससुर पर सामाजिक दबाव बनाने का प्रयास किया. लेकिन, हमारे साथ भी मारपीट की गयी थी. वहीं, गुड़िया के घर के आसपास के लोगों से मालूम हुआ की तुम्हारी बहन की हत्या कर दी है, तब हमलोग फतुहा थाने के साथ घर पर पहुंचे थे, तभी शव को लेकर फरार हो गये. गुड़िया का एक छह वर्ष का लड़का भी है.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बाजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी. डीएसपी सुनील कुमार, थानाध्यक्ष नसीम अहमद समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. इस संबध में थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया की मृतका का शव एनएमसीएच से बरामद कर लिया गया है, जबकि ससुराल वाले फरार हो गये हैं. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…