बिजनोर. -प्रदेश में हुए गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया बता दें कि गोरखपुर लोकसभा सीट प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वे फूलपुर लोकसभा की सीट उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी जिस पर 11 मार्च को मतदान हुआ था बुधवार सुबह 8:00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ और जैसे ही रुझान प्राप्त हुए सपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया जैसे-जैसे मतगणना कार्य आगे बढ़ता गया सपाइयों के चेहरे खिलते गए दोनों लोकसभा सीटों पर जीत का परिणाम आने पर बड़ी संख्या में सपाई पार्टी के जिला सचिव काजी इदरीस अहमद ने कहा कि भाजपा की हार से अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के शासन से कितनी त्रस्त है दोनों सीटों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी थी लेकिन जनता ने पूरी तरह से भाजपा को नकार दिया है इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला सचिव सतवीर यादव पूर्व जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव अधिवक्ता संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष शेखर यादव एडवोकेट अवनीश कुमार जुल्फिकार कुरैशी ओम प्रकाश यादव आरिफ कुरैशी मन्नान सैफी आदि उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…