लखीमपुर खीरी. पलिया कलां // भीरा. बीते कुछ दिनों पहले मछली का शिकार करने गये गांव के ही रामपाल पुत्र रामदयाल का शव आखिरकार काफी कोशिश के बाद गोताखोरो की मदद से बरामद कर लिया गया और आखिरकार ग्रामीणों का शंका सही निकली क्यूकि म्रतक रामपाल की गला घोटकर हत्या की गयी थी और जब उसका शव मिला तो म्रतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार बीते दिन रविवार को रतक के परिजनो ने ग्रामीणों के साथ पलिया कोतवाली में घेराव किया था म्रतक के पत्नी को आश॔का थी कि उसके पति की हत्या कर दी गयी है जिसके कारण उनके इतने दिन गायब होने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नही चल पाया था जिसके कारण उन्होने एक तहरीर पलीया कोतवाली को दी थी परंतु मामला भीरा थाने का होने के कारण उनकी तहरीर भीरा थाने भेज दी गयी थी और बाद मे उनका मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था और पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार भी किया था। परिजनो के बताने के अनुसार पतवारा गांव के ही कुछ लोगो के बुलाने पर म्रतक रामपाल कोतवाली पलिया की ही शारदा नदी पर मछली पकड़ने गया हुआ था.
भीरा पुलिस ने पूर्व में लिखे गये मुकदमे को हत्या सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं में तरमीम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी घटना में शामिल नामजद चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारण का पता लगाने के लिये शव का पंचनामा भर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। भीरा एसओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कपड़े से रामपाल की गला घोटकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तरमीम करते हुए बलवंत नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी लोगो को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कहीं है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…