सासाराम में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए नगर थाना के गौरक्षणी में वी-मार्ट मॉल में लूटपाट की तथा इस दौरान फायरिंग भी की। लुटेरे 13 लाख नकदी के अलावा लाखों रुपए का कपड़ा तथा अन्य सामान भी लूट कर चलते बने। बीच नगर में इस तरह के घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी। मॉल के प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि जब मॉल में ट्रक से सामान उतर रहा था तो उसी का फायदा उठाकर 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उन लोगों को कब्जे में ले लिया तथा फायरिंग कर 13 लाख कैश लूट लिए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंची तथा तहकीकात शुरू कर दी है। नगर थानाध्यक्ष विलास पासवान ने बताया कि पुलिस छापामारी कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…