Categories: Crime

दहेज न मिलने पर तेजाब फेंकने का आरोप, मुकदमा दर्ज

यशपाल सिंह

आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बेलहरी गांव में ब्याही गई एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर तेजाब से जला दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता के पिता ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के लवदह इमादपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र लौहर ने सरायमीर थाने पर तहरीर दी है। तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी उसकी पुत्री अराधना की शादी सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बेलहरी गांव निवासी रवींद्र कुमार के साथ हुई है। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपये व सामान की मांग को लेकर उसकी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करते थे। 20 फरवरी की रात को लगभग ग्यारह बजे ससुराल के लोगों ने मिलकर उसकी पुत्री को बुरी तरह से मारे पीटे और उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से उसकी पुत्री झुलस गई। सरायमीर थानाध्यक्ष राम नरेश यादव का कहना है कि पीड़ित विवाहिता के पिता की तहरीर पर उन्होंने पति रवींद्र समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts