Categories: Crime

आखिर क्या थी वजह जो दिया इस महिला को ऐसी दर्दनाक मौत…

फारुख हुसैन.

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में दिनदहाड़े एक लोमहर्षक वारदात सामने आई ।यहां एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने भाई की मुंह बोली सास की गर्दन पर बांके से वार कर निर्मम हत्या कर दी। गाजीपुर गांव में हुई दिनदहाड़े वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये।

बताया जा रहा है की पड़ोसी गांव दरी का निवासी रामखेलावन अपने साथी मोहित के साथ गाजीपुर में रह रही नीलम देवी 45 पत्नी नायब गिरी के घर आया जहां नीलम देवी के पैर छूने के बाद उनको पकड़ लिया और तमंचे की नोक पर जमीन पर गिरा दिया इसके बाद रामखेलावन ने ताबड़तोड़ आधा दर्जन बार बांके से उसके गर्दन पर प्रहार कर दिया।वारदात में नीलम देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।।

घटना की चश्मदीद गवाह बंगाल निवासी मीना देवी ने बताया कि उसके पति श्रवण कुमार की मौत 5 साल पूर्व हो चुकी थी इसके बाद उसका देवर रामखिलावन उसे अपने साथ घर ले जाना चाहता था लेकिन वह स्वयं और नीलम देवी इस बात का विरोध करती थी जबकि मीना देवी पति की मौत के बाद नीलम देवी के पास में ही रहती थी ।बहरा हाल घटना की सूचना पर एस ओ ओम प्रकाश रजक मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही घटना की छानबीन शुरु कर दी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts