Categories: Crime

वकील के सामने पत्‍‌नी से लूट

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित सीएमपी डिग्री कॉलेज के निकट बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने अधिवक्ता अनिल तिवारी के सामने उनकी पत्‍‌नी का पर्स लूट लिया। पर्स में पांच हजार रुपये और जेवरात थे। कृष्णा नगर कीडगंज निवासी अनिल अपनी पत्‍‌नी के साथ सिविल लाइंस स्थित एक ज्वैलरी शोरूम गए थे। वहां जेवरात खरीदने के बाद स्कूटर से लौट रहे थे। सीएमपी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने धक्का मारकर पर्स लूट लिया। अधिवक्ता की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts