Categories: Crime

शादी समारोह से बाइक चोरी

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित को जब जानकारी हुई तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।पीड़ित ने सुबह थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित बबलु हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी प्रेमनगर ने बताया कि वह बैंड बजाने का कारोबार करता है।सोमवार देर रात वह सीबीएसई मैरिज होम में अपनी स्पलेंडर बाइक से गया था।जिसे बाहर खड़ी कर दी थी।जब बाहर आकर देखा तो मौके से बाइक गायब थी।उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।काफी तलाश के बाद जब बाइक का पता नही चला तो उसने थाने में तहरीर दे दी है।एसएचओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही बाइक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts