लखीमपुर खीरी. वन जीवो की तस्करी किसी तरह से रूकने का नाम नहीं ले रही है जिसके कारण वन्यजीवों पर लगातार संकट बना हुआ है ऐसा भी है कि आये दिन कोई न कोई तस्कर पकड़े भी जाते हैं परंतु फिर भी वन्यजीवों पर संकट के बादल मंडराया ही करते हैं और इसी के चलते लखीमपुर खीरी में पुलिस और दिल्ली से आई वन विभाग की टीम ने तीन तस्करो से 49 कछुए बरामद किये है।जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली निघासन क्षेत्र के सरजू पुल पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ के दौरान उनके पास से एक बोरे में बंद कर ले जाये जा रहे 49 कछुए बरामद किए है।
इससे पहले इलाकाई पुलिस को वन विभाग दिल्ली से कछुए कोलकाता में बेचे जाने की सूचना दी गई और एक टीम यहां पहुची भी थी जिनकी संयुक्त करवाई में सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए तीनो राकेश पुनिया और बबलू निघासन थानाक्षेत्र के रहने वाले है और इनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।यह तीनों जंगल के तालाबो से कछुए पकड़ उचे दामो में बाहर बेचा करते थे-
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…