Categories: Crime

बंद घर का ताला तोड़ चोरो ने लाखो का सामान उड़ाया

शिवाकान्त पाण्डेय

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर मिश्र का पुरवा निवासी दिनेश मिश्रा व सर्वेश मिश्रा पुत्र गोकुल प्रसाद मिश्रा दोनों भाई दिल्ली में नौकरी करते है और अपना परिवार भी साथ ले कर रहते है। घर पर ताला बंद था। बीती रात चोरों ने घर मे लगे सभी ताले तोड़कर घर मे रखा सामान उठा ले गये। घर का दो सूटकेश गांव के बाहर बाग में भीटे पर सुबह टूटा हुआ मिला। सुबह घर का ताला टूटा देख पडोशीयो ने फोन से दोनों भाइयों को सूचना दिया तो पुलिस को भी जानकारी मिली पुलिस मौके पर आकर घटना की छान बीन की लेकिन तहरीर नही मिल सकी। गांव वालों ने बताया कि लगभग लाखो का सामान चोरी हुआ है। अब जब तक दिल्ली से लोग आ नही जाते है तब तक कुछ भी कहना बेकार है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts