देवेन्द्र कुमार
मैंनपुरी. मैंनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरीपुर फरेंजी निवासी एक परिवार आज अपनी गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पंहुचा. पीड़ित बलवीर सिंह के परिवार का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसको व उसके परिजनों को मारा पीटा है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय के कार्यशैली से वह असंतुष्ट होकर आज पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरीपुर फरेंजी का है गाँव के बलबीर सिंह की जमीन पर गांव के ही श्याम सिंह और रमेश का परिवार कब्ज़ा करना चाहता है को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 8 मार्च को आरोपियों ने बलबीर सिंह के परिवार के लोगो को मार पीट कर लहूलुहान कर दिया था. आरोप है कि जब पीड़ित न्याय के लिए किशनी पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने भी आरोपियों का साथ देते हुए पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाब बनाने का प्रयास किया। पीड़ित बलवीर का आरोप है कि आरोपी अवैध कारोबार में लिप्त हैं और पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर मुझे ही प्रताड़ित कर रही है और समझौता करने के लिए दबाब बना रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…