गौरव पाण्डेय
मैनपुरी. बीती रात बाजार करने आए युवक की कोतवाली से चंद दूरी पर क्रिश्चियन तिराहे पर गोली मार दी गयी जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई जिससे परिजनों ने काफी रोष है परिजनों का आरोप है कि हत्या कोबरा टीम के सिपाही ने की है गुस्साए परिजनों ने ईशा नदी चौराहे पर जाम लगा दिया.
पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्चियन तिराहे की है वताया जाता है कि गुरुवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला रते निवीसी संजीव पुत्र हरीशंकर किसी काम से बजार आ रहा था उसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल गश्त कर रहे कोवरा टीम की मोटरसाइकिल से टकरा गई जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया आरोप है कि उसी दौरान कोबरा टीम के एक पुलिस वाले ने उसे गोरी मार दी आनंद फानन में वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जिसकी गंभीर हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने लाश को रखकर ईसन नदी चौराहे पर जाम लगा दिया.
उनकी मांग थी कि आरोपी सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रफ्तार किया जाए वही उनके परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए जाम की सूचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारी व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई और नियंत्रण करने का प्रयास करती रही लेकिन गुस्साए परिजनों ने उनकी एक न सुनी और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते रहे काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ब कुछ बुद्धिजीवी की मदद से परिजनों को आश्वासन दीया कि उनकी सभी मांगों पर विचार कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा वही शव का पेनल के माध्यम से पोस्टमार्टम करा वीडियोग्राफी कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रशासन की बात पर अमल करते हुए जाम खोल दिया अब देखना यह होगा कि प्रशासन अपने आश्वासन में कितना खरा उतरता है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…