Categories: Crime

इलाहाबाद जक्शन पर जीआरपी ने धर दबोचा एक महिला और पुरुष चोर को

कानिष्क गुप्ता

इलाहाबाद : जीआरपी ने रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर से एक महिला और पुरुष चोर का पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मनौरी रेलवे कॉलोनी थानस पूरामुफ्ती जिला कौशांबी और सुनीता पत्‍‌नी शंकर सोनकर निवासी कुकड़ी थाना माडा जिला इलाहाबाद बताया। इलाहाबाद जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि राहुल पूर्व में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका हे। सुनीता ने आज सुबह ही पूछताछ काउंटर के पास मोबाइल चोरी किया था। चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts