कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : कीडगंज थाने के बाहर कुछ लोगों ने अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव और आरसी निगम पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके से क्षेत्रीय पार्षद अकीलुर्रहमान के बेटे कामिल व अरसलाम और जीशान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पार्षद वांछित है।
दरअसल, कीडगंज थानाक्षेत्र में विवादित मकान को लेकर शुक्रवार रात थाने पर मड़ौका निवासी अधिवक्ता मनीष और उनके साथी आरसी निगम समेत कई लोग गए थे। वहां पर दूसरे पक्ष से पार्षद, उनके बेटे व अन्य कई लोग भी पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया था। आरोप है कि जैसे ही दोनों अधिवक्ता थाने से बाहर निकलकर गेट से आगे बढ़े, तभी पार्षद, उसके बेटे और अन्य लोगों ने लाठी व तमंचे के बट से हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए तो वहां खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया, जबकि पार्षद भाग निकले। घटना के बाद मनीष की तहरीर पर पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कीडगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि मकान के विवाद में घटना हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…