यशपाल सिंह
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी बाजार में बाइक सवार दो उचक्कों ने दुकान के कैश काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी लेकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उच्चकों की तलाश शुरू कर दी है. बाबू की खजुरी निवासी इंद्रबहादुर ¨सह पुत्र स्व. राम सागर ¨सह की इसी बाजार में बालू, गिट्टी व सीमेंट की दुकान है।
इंद्रबहादुर का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आकर रुके। बालू व सीमेंट का दाम उन्होंने पूछा। इसके बाद दोनों युवकों ने पानी पीने के लिए मांगा। दुकानदार पानी लाने के लिए जैसे ही अंदर गया, तभी कैश काउंटर में रखा डेढ़ लाख रुपये दोनों युवकों ने निकाल लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर दुकान से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद दुकानदार की नजर कैश काउंटर पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि कैश काउंटर में चाबी लगा हुआ था जिसे खोलकर दोनों युवक रुपये निकाल लिए। उक्त रुपये उसने ट्रक चालक को देने के लिए रखा था। सूचना पर मेंहनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। मेंहनगर थानाध्यक्ष चंद्रभाष्कर द्विवेदी ने घटना को संदिग्ध बताया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…