विनय याज्ञिक
कालपी( जालौन) एस पी के निर्देशन मे जनपद के रेढ़र थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को कालपी कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम काशी खेड़ा थाना कालपी निवासी आरोपी युवक कल्लू बाल्मीकि ने रेढ़र थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलात्कार तथा अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में आरोपी कल्लू फरार चल रहा था । उक्त वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कालपी कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए थे ।रविवार को कालपी कोतवाल संजय गुप्ता तथा ज्ञान भारती पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक कल्लू को गिरफ्तार कर लिया ।सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अदालत के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी हो चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि बीते वर्ष एक मुकदमे में वह 3 साल की सजा काट कर आरोपी जेल से बाहर आया है ।सब इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी की काफी दिनों से तलाश चल रही थी आखिर में पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…