Categories: Crime

शर्मनाक – 6 साल की मासूम के साथ किया वहशी ने बलात्कार

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी में शुक्रवार रात एक युवक द्वारा पड़ोस में ही रहने वाली 6 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ मुंह काला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे उस समय की है जब शिव वाटिका कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की 6 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला दिनेश पुत्र स्व0 रामदेव उसे बहला-फुसलाकर कुछ दूरी पर स्थित एक मस्जिद के पास खाली प्लॉट में ले गया और उसके साथ जबरन अपना मुंह काला किया। इसी दौरान बच्ची के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग वहा पहुंचते तब तक उक्त युवक भाग निकला।

लोगों ने लहूलुहान हालत में बच्ची को तुरंत उसके घर पहुंचाकर घटना के मामले में बताया। जिन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल मुआयना करवा कर परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts