Categories: CrimeUP

रास्ते के विवाद में चले जमकर लाठी डंडे चार घयाल

आसिफ रिज़वी.

मऊ जिले में दबंगों ने रास्ते के विवाद को लेकर जमकर खूनीसंघर्ष किया किया हैं। दबंगों ने एक महिला सहित चार लोगों को लाठीडन्डे, लोहे की राड आदि हथियारों से मार कर लहूलुहान कर दिया हैं। जिसके बाद सभी गंभीर रुप से घायलों को मुहल्ले वासियों की मद्दत से जिलास्पताल में गंभीर हाल में भर्ती कराया गया हैं।

बताते चले कि मामला जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बख्तावरगंज मुहल्ले का हैं। घायल महफुर्जुर रहमान ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते और हमारे रजिस्टर भूमि पर रहीस अहमद का कब्जा हैं। कई बार इसकी शिकायत एसडीएम और डीएम को किया गया हैं। इसी विवाद को मुहल्ले के सभासद सुलझाने के लिए आये थे। लेकिन जैसे ही वो गये तो रहीस अहमद अपने साथ सात आठ लोगों को लाठीडन्डे और लोहे की राड आदि लेकर आये और मुझे और मेरे भाई अतिकुर्रहमान, तशीक अहमद और मेरी भाभी को बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और चले गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भर्ती कराया हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हमलावरों की तलाश में जुट गयी हैं। वही जिलास्पताल के चिकित्सकों ने बताया हैं कि घायलों के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। लगातार खून बह रहा हैं। प्रारम्भिक इलाज कर आगे की कार्य़वाही की जा रही हैं।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts