Categories: Crime

फ्रेंचाइजी संचालक पर मारपीट का आरोप लगा लेखपाल ने दिया तहरीर

वाहिद अहमद

मधुबन/मऊ : आय प्रमाण पत्र में अनुचित दवाव बनाते हुए विधि विरूद्ध आय दर्शाने से मना करने पर मारने के लिए दौडाये जाने के बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय में भाग कर जान बचाने का आरोप लगाते हुए लेखपाल दिनेश शाह ने सूरजपुर निवासी फ्रेंचाइजी संचालक के खिलाफ तहरीर देते हुए सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कराया है।

लेखपाल का आरोप है कि सूरजपुर निवासी अजय राय फ्रेंचाइजी चलाता है जो आये दिन आय प्रमाण पत्र में विधि विरूद्ध आय दर्शाने की बात करते हुए अशोभनीय वर्ताव करता रहा | इसी बात को लेकर 8 मार्च को तहसील परिसर में कहां सुनी करने लगा जब मैने विरोध किया तो मारने हेतु दौड़ा लिया। किसी तरह उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचा जहां पहले से मौजूद लेखपाल व तहसीलदार ने बीच बचाव किया।वहरहाल जो हो पुलिस सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts