वाराणसी. शहर में जहा एक तरफ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व शांतिपुर्वक मनाया जा रहा था उसी बीच आज किसी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट पर एक युवक को गोली मार दिया. गोली लगने से घायल युवक मनोज यादव को क्षेत्रीय नागरिको और सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मंडलीय चिकित्सालय लेकर गये जहा चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के राज मंदिर का रहने वाला मनोज यादव पंचगंगा घाट पर अपने कुछ दोस्तों के साथ मौजूद था, उसी समय उसका कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इसी बीच उसे किसी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसके दोस्त वहां से भाग खड़े हुए और मनोज वहीं गिरकर तड़पने लगा। क्षेत्रीय लोगों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय चर्चाओ के अनुसार मनोज अपराधिक प्रवृत्ति का था और नशे का लती युवक था. अक्सर ही लोगे से उसके झगडे हुआ करते थे.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया। इस सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने बताया कि युवक को गोली कैसे लगी है इसकी तफ्तीश की जा रही है। घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। हम जल्द ही अभियुक्त को पकड़ लेंगे। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…