वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचकोशी दीनापुर में आज लगभग 11:00 बजे के आसपास लक्ष्मीना नामक नवविवाहिता उम्र (20) को उसके ही ससुराल वालों ने घर के अंदर जलाकर मार डाला। तो वही मौके पर पहुँची पुलिस साथ ही कैंट सीओ प्रशांत वर्मा ने मामले की पूरी जानकारी ली , और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
भाई ने बताया बहन का दर्द
भाई ओम यादव ने बताया लक्षमिना की शादी आठ माह पहले राम मिलन यादव के साथ हुई थी।जो एक ट्रकटर चालक है। लडके वालो ने उस वक़्त दहेज मे गाडी की मांग की थी तब उन्हे पैशन प्रो दिया गया था।फिर शादी के कुछ महिने के बाद मृतका का पति राम मिलन ने बुलेट की मांग की । तब जमीन बेच कर बुलेट ना देकर उसका पैसा दे दिया गया था। लेकिन कुछ महिने के बाद ही उसके ससुराल वालों ने और रुपयों, कार की लालच मे उसको प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था । और उसको मारा पीटा करते थे।
तब लक्षमिना ने हम लोगो को इस बात को बताया था। जिसमे एक दो बार हम लोग सुलह समझौता भी करा चुके थे। फिर भी लक्ष्मीना के ससुराल वाले उससे कहा करते थे । कि वह अपने घर वालो से कह कर रुपये और कार की मांग करे। लक्ष्मीना ने जब उनकी बातों को नहीं माना तो आज उसके ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला। घटना को अंजाम देकर ससुराल के सभी लोग मौके से फरार हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…