Categories: UP

बीड़ी की चिंगारी से लगी आग

संजय राय.
चितबड़ागाँव (बलिया) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 5 ब्राह्मी बाबा नगर में शनिवार की सुबह एक गरीब हरिजन परिवार के घर में बीड़ी की चिंगारी से आग लग गयी जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया । गौरतलब है कि नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 5 ब्राह्मी बाबा नगर निवासी हरेराम राम के घर के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीड़ी पीकर फेंक दिया था जिसकी जलती हुई चिंगारी जाकर घर में रखे कपडों में पकड़ लिया और जब तक कोई कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा घर में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया । आनन-फानन में आसपास के लोगों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका । घटना की सूचना पाते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंच गए और जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दिया ।

pnn24.in

Recent Posts