गाजियाबाद-जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में सरकारी पुष्टिनुसार 4 लोगों की मौत व एक की हालत गंभीर बताई गई थी। इस दौरान बिगड़ते माहौल पर आला अधिकारियों द्वारा किसी तरह काबू पाए जाने के बाद अगले दिन क्योकि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द किए जाने थे, के दृष्टिगत किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
बता दें कि खोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों में शामिल शंकर बिहार कॉलोनी में शराब बेचने वाले सुनील व उसकी मां नीलम के यहां से पार्टी स्पेशल मार्का शराब लाकर पीने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी। सरकारी तौर पर मरने वालों में 4 के नाम की पुष्टि की गई जबकि एक अन्य की हालत भी चिंताजनक बताई गई है। हालांकि मरने वालों में इससे अधिक के नाम की चर्चा थी। उक्त गंभीर व दुखद घटना की जानकारी ने सभी को हिलाकर रख दिया था। यहां तक कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि जिला अधिकारी व एसएसपी ने खोड़ा थाना प्रभारी व आबकारी विभाग निरीक्षक समेत विभागों के सात लोगों को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद बिगड़ते माहौल पर वहां पहुंचे आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को उनके अनुरूप आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कर दिया था। मगर अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव आने के बाद किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन वह पूरी तरह चौकन्ना था।
बिगड़ते माहौल पर पाया काबू
मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
शराब पीने से जहा एक जवान मौत हुई, जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी जबकि अन्य जो अपने छोटे-छोटे बच्चों व अपनी पत्नी को इस दुनिया में अकेला ही छोड़कर चले गए उनके घरों में कोहराम मचा था। जिन्हें पड़ोसियों द्वारा ठडास बंधाने के प्रयासों के बावजूद भी वह रोने-बिलखने से थम नहीं रहे थे। दूसरी ओर उक्त दुखद घटना हो जाने के बाद वहा क्षेत्र भी पूरी तरह शोक में डूबा हुआ हैं।
चप्पे-चप्पे पर थी निगरानी
उक्त बड़ी घटना के बाद लोगों के बीच व्याप्त रोष के मद्देनजर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल लगाया गया था। जहां कई थानों के प्रभारी एस आई व अन्य अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जबकि पुलिस व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहा हालातों पर पूरी तरह अपनी नजर बनाए हुए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…