गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के महेन्द गांव के पास बुधवार की सुबह जामुन के पेंड की डाल से गमछे के सहारे फांसी लगाये एक अज्ञात युवक का शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को सबसे पहले खेत में फसल की कटाई करने के लिए गये मजदूरों ने देखा।मजदूरों ने इसकी सूचना महेन्द के लोगों को दी। महेन्द के लोगों से सूचना पाकर करीमुद्दीन पुर थाने के एस आई मनोज सिंह आनन फानन में दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पेंड की डाल से नीचे कराये।
मृतक गंजी और नीला जींस का पैण्ट पहने हुवे था। उसके पास जेब में पर्स पाया गया जिसमें एक कागज पर अजय पुत्र सुरेश लिखा था। एस आई मनोज सिंह ने मृतक की शिनाख्त के लिए करीमुद्दीन पुर के समाजसेवी सुनील राय के मोबाइल पर मृतक की तस्बीर भेजी। आनन फानन में सुनील राय ने फोटो और जेब से मिले कागज पर लिखे नाम के आधार पर बस्ती के लोगों से पहचान करा ली। मृतक की पहचान अजय कुमार राजभर पुत्र सुरेश राजभर उम्र 25 वर्ष निवासी करीमुद्दीन पुर के रूप में हो गयी। मृतक अजय राजभर अविवाहित था और अपने गांव करीमुद्दीन पुर से दो तीन दिन से गायब था। मृतक अजय की महेन्द में मौसी का घर है। अजय के जानने वालों से पता चला की वह दिमागी रूप से कई महिने से परेशान चल रहा था। पुलिस शव को करीमुद्दीन पुर थाने पर ले आइ और अंतिम परिक्षण के लिए शव को जिला मुख्यालय पर भेज दिया।करीमुद्दीन पुर थाने के एस आई मनोज सिंह ने बताया की यह मामला प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का ही लग रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…