Categories: InternationalNational

आपसी सामंजस्य से हल होगी समस्यायें – राजीव अहलूवालिया

फारूख हुसैन// शिशिर शुक्ला

लखीमपुर खीरी// गौरीफंटा – भारत नेपाल सीमा पर तैनात दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी यों की संयुक्त बैठक धनगढ़ी नेपाल में आयोजित की गयी। जिसमें दोनों देशों ने आपसी सामंजस्य से बार्डर पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से एस एस बी के सेनानायक व नेपाल एपीएफ के एस पी ने हिस्सा लिया।

बैठक में पिलर निर्माण व मानव तस्करी मुख्य मुद्रा रहा। राजीव अहलूवालिया ने अपने संबोधन में कहा की भारत और नेपाल आपसी सामंजस्य से बड़ी समस्याओं को हल करता रहा है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर खीरी के सेनानायक मुकेश कुमार , हल्द्वानी के सेनानायक, आर के त्रिपाठी, पलिया के सेनानायक राजीव अहलूवालिया, पीलीभीत के सेनानायक रंजीत मोरल और नेपाल के एस पी एपीएफ वरयाम कोइराला , एसपी एपीएफ कंचन पुर , एसपी कैलाली विनोद जी सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts