विनय याज्ञिक
कालपी (जालौन ) 14 मार्च की सुवह अपने घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में आकर आग लगने से 30 वर्षीय युवती जल गई।आग की लपटों से बचाने के कारण चपेट में आकर पति भी झुलस गया। दोनों को प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।
खबर के अनुसार कालपी के मुहल्ला मिर्जामंडी निवासी रोशन अंसारी अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ धर मे मौजूद था। सुबह के समय संदिग्ध हालात में अचानक आग की चपेट में आकर उसकी पत्नी का शरीर जलने लगा यह दृश्य देख कर पति रोशन और आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी मे भर्ती कराया गया जहां डाक्टरो ने इलाज के बाद रिफर कर दिया। बताते हैं कि पति पत्नी बच्चों के साथ पूरी फेमिली के बीच मधुर संबंध थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…