Categories: CrimeKanpur

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिली लाश, परिजनों ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

मोहम्मद ज़ैद

कानपुर – थाना चमनगंज के फहीमबाद रेल पटरी के निवासी विक्की की पत्नी गुलबहार उर्फ़ अन्नी (28वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती हुई उसके घर में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. घटना की सुचना पा  मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,

मृत विवाहिता के परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी आज से लगभग तीन वर्ष पूर्व विक्क्की से हुई थी. परिजनों का आरोप है पति और उसके परिजन अकसर दहेज़ हेतु मृतका को प्रताड़ित करते थे और दहेज़ की मांग करते थे,  आज शाम उनको उसके मृत्यु की सुचना मिली. मृतका के पिता इरशाद अहमद उर्फ़ गुड्डू ने मृतका के पति और उसके परिजनों पर दहेज़ हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर मामले की जांच में जुटी है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts