लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी जिले में बाघ का हमला थमने का नाम नही ले रहा है जिसके चलते आये दिन किसी न किसी की बाघ के हमले से लगातार मौते हो रही हैं और बीते दिन हुए बाघ के हमले से निजात भी नही मिल पायी थी कि आज एक बार फिर बाघ ने एक मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे लेकर जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
ताजा मामला जिले के कोतवाली निघासन का है जहां के ग्राम मुंशी गढ़ चखरा के पास बेला हार मे खेत पर अपने मामा को खाना देने जा रहे एक दस वर्ष के बच्चे को खेत मे ही घात लगाये बाघ ने हमला कर दिया जिसकी चीख सुनकर आनन फानन मे खेतों पर काम कर लोगो मौके पर पहुचे जिन्हे देखकर बाघ उसे छोडकर वहां से भाग गया ।जानकारी के अनुसार गांव के ही मोहम्मद मल्लार 10 वर्ष पुत्र मोहम्मद वकील अपने मामा मोहम्मद साहबुल को खेत पर खाना देने जा रहा था कि रास्ते में गन्ने के खेत मे घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया ।उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीणो ने बच्चे को बहुत ही मुश्किल से छुडवाया ।
जिसे ग्रामिणों ने आनन फानन में कोतवाली निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिक्त्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…