लखीमपुर खीरी //गौरीफंटा. सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी की गौरीफंटा कंपनी द्वारा गुरूवार सुबह पिलर संख्या 170 ए ई के निकट भारी मात्रा में इम्पोर्टेड सैंडल की खेप को नेपाल तस्करी कर ले जाते हुए पकड़ा गया ।
गौरीफंटा कंपनी के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट विकास प्रताप सिंह ने बताया कि एक नाका पार्टी सीमा स्तंभ 170 ए ई के निकट बैठी हुई थी, लगभग चार बजे सुबह जंगल में आवाज सुनकर नाका कमांडर ने रुकने के लिए कहा परन्तु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नदी में कूदकर भाग गये । नाका पार्टी ने एरिया सर्च कर सामान एकत्रित किया । पकड़े गये सामान को कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया । पकड़े गये सामान की अनुमानित कीमत लगभग एक लाखरुपये से अधिक बताई जा रही है । इस सफल अभियान में निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता , सहायक उप निरीक्षक बिप्लव राय एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…