Categories: Crime

कुंबल कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान उड़ाया

सरताज खान

गाजियाबाद. लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाश एक जिम की दीवार में कुंबल कर वहां से एक एल आई डी व अन्य कीमती सामान चुराकर चंपत हो गए। पीड़ित ने अपने चोरी गए सामान की कीमत 70 हजार रुपयो से भी अधिक बताते हुए मामले में पुलिस को सूचना कर दी है। जो घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

संगम विहार कॉलोनी में अपने परिवार सहित रहने वाला नरेंद्र मकान के समीप ही जे एस वी नाम से एक जिम का संचालन करता है। नरेंद्र के अनुसार वह होली के चलते शुक्रवार रात लगभग 1 बजे सो पाए थे। करीब 2 घंटे बाद अचानक आंख खुल जाने पर जैसे ही उसकी नजर अपने जिम पर पड़ी तो देखा उसकी दीवार तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने उसमें कुंबल कर दिया था। जिसके रास्ते वह जिम से एक एल आई डी व अन्य सामान चुराकर ले जा चुके थे।

चोरी की उक्त घटना के मामले में उसने 100 नंबर कॉल के माध्यम से इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी। जो घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही में लगी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts