गाजियाबाद / लोनी आगामी कुछ दिनों बाद गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर लोनी ब्लाक के ग्राम टीला शाहबाजपुर में एक महापंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पवन मवि की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी के नाम पर सहमति बनाई।
भाजपा नेता पवन मावी ने निवास स्थान पर संपन्न हुई उक्त पंचायत का नेतृत्व कर रहे मावी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के मद्देनजर महिला शक्ति को नेतृत्व देने की नीति अपनाने पर जोर दे रही है। इसी के दृष्टिगत इसबार गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने एक महिला को यह जिम्मेदारी सौंपना तय किया है। जिसके लिए पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी ही मात्र एक विकल्प है। इसलिए भाजपा नेतृत्व को अपने उम्मीदवार के रूप में लक्ष्मी देवी के नाम की घोषणा करनी चाहिए।
इस दौरान पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में भाजपा नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि वह आने वाले चुनाव में अपनी उक्त प्रत्याशी की जीत के लिए तन मन धन से सहयोग करने का वादा करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…