गाजियाबाद / लोनी रविवार रात लोनी रोड पर स्थित ऑक्सी होम निवासियों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी एक कवि सम्मेलन का आयोजन कर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
ऑक्सी होम परिसर में आयोजित लगभग 8:00 बजे प्रारंभ हुए उक्त कवि सम्मेलन व मुशायरे में सु प्रसिद्ध कवि व गजलकार दीक्षित दनकौरी ने भी शिरकत की थी। जिनके साथ अन्य कई जाने-माने कवि एवं कवित्रीयों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिन्होंने अपने-अपने अंदाज में कभी वीर रस कभी गंभीर तो कभी हास्य कविताएं पाठ करते हुए श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान कवि दीक्षित व तरुवर कवि सम्मेलन में एक विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। जिनकी विभिन्न रचनाओं ने श्रोताओं के बीच ऐसा समा बांधा की वह देर रात तक वहीं जमे रहे। जहा कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी स्वयं बृजेश तरुवर ने ली थी। जिसका आयोजन मुख्य रूप से ऑक्सी होम निवासी संदीप शर्मा, राणा कमल, राजीव सक्सेना, नीरज प्रभाकर, अनवर बेग, राजेश शर्मा, मजहर अली, नसीम अंसारी व रामेश्वर वर्मा के अलावा अन्य लोगों ने भी अहम भूमिका निभाते हुए अपने वार्षिक आयोजन के जरिए आपसी भाईचारे की एक अमिट छाप छोड़ी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…