Categories: Crime

कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी कार

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी में बदमाशों का आंतक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार देर रात बदमाशों ने एक और लुट की घटना को अंजाम दिया। जहां शादी से कार में घर वापस आ रहे पिता व बेटी से बंथला फाटक पर कार सवार 6 बदमाशों ने उनसे तमंचे के बल पर कार लुट फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी।

न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी विनोद कुमार पुत्र श्रीराम नांगलौई दिल्ली में शादी समारोह से कार में घर लोटते समय देर रात बंथला फाटक पर पहंचे ही पीछे से आ रहे 6 कार सवार बदमाशों ने उन्हें ओवर टेक कर रोका और तमंचे के बल पर उनसे कार लुट फरार हो गए। पीड़ित ने लुट की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़ेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts