Categories: CrimeNational

चोरी की बाइक वह नाजायज हथियार सहित दो को भेजा जेल

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी पुलिस ने मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान हथियार समेत वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के दृष्टिगत दिए गए निर्देशानुसार उप निरीक्षक अभेन्द्र सिंह वह उप निरीक्षक आशुतोष तरार मय पुलिस बल चिरोड़ी रोड पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग तलाश वांछित में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो वाहन चोर उस ओर आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो युवकों ने पुलिस को सामने देख वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। मगर वहां पहले से ही योजनाबद्ध खड़ी पुलिस ने उनके प्रयासों को विफल करते हुए उनकी घेराबंदी कर दोनों को वही दबोच लिया। जिनकी तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम रिजवान पुत्र बुंदू निवासी मदापुर व नदीम उर्फ नंदू पुत्र पप्पू मिस्त्री निवासी चिरोड़ी बताया है। शक्ति से पूछताछ किए जाने पर उनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य 6 और मोटरसाइकिले बरामद हुई है । पकड़े गए बदमाशों पर थाना लोनी में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts