गाजियाबाद / लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बैहटा हाजीपुर में अवैध रूप से तार जलाने का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नतीजन मंगलवार के दिन उस समय एक विषम परिस्थिति बन गई जब भारी मात्रा में जलाए जा रहे तारों के कारण वहां से निकले धुंए के अंबार व बदबू ने आस-पास के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल कर दिया और लोगों को मजबूरन पुलिस और दमकल विभाग को सूचित करना पड़ा। हालांकि क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वह तार जलाने का अवैध धंधा स्वयं पुलिस मिलीभगत से ही संचालित है।
उल्लेखनीय है कि बैहटा हाजीपुर क्षेत्र में पड़ने वाली अनेक ऐसी कालोनियां है जिनके आस-पास प्रात: या देर शाम सिल्वर, तांबा व अन्य धातु निकालने के लिए लोग वहां तार फूंकते हैं। जिनका यह गैरकानूनी गोरखधंधा वर्षों से चला आ रहा है जिससे निकलने वाली जहरीली गैस के कारण वहां आस-पास की कॉलोनी वासियों का वहां रहना दूभर बना हुआ है। कमजोर व गरीब तबके के यहां के लोग न ही अपने घर बार को छोड़कर कहीं जा सकते और न ही एनजीटी का उल्लंघन कर इस धंधे में संलिप्त लोगों का खुलकर विरोध कर सकते हैं।
यही कारण है कि तार जलाने का यह सिलसिला यूं ही लगातार जारी है। जिनकी उक्त घातक करनी एक बार फिर मंगलवार के दिन क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बनकर सामने आई। जिनके द्वारा भारी मात्रा में जलाए गए तारों के कारण चारों ओर जहरीला प्रदूषण फैल गया तथा वहां से निकलने वाले दमघोटू जहरीले धुएं के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल बन गया था और लोगों को पुलिस और दमकल विभाग को सूचित करना पड़ा। जिनकी कार्यवाही मात्र तसल्ली भर नजर आई। लोगो का का कहना है कि यही कारण है कि इस धंधे पर कोई कारगर अंकुश नहीं लगाए जाने से लोग विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं जिसके चलते कई लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…