Categories: Crime

दहेज उत्पीड़न में पति सहित सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

यशपाल सिंह /संजय ठाकुर

मऊ : स्थानीय कोतवाली के शेखवाडा मुहल्ले की एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज कम मिलने के कारण मार पीट कर घायल कर दिया। उसे मायके जाने के लिए मजबूर किया। विवाहिता के पिता लालमणि कन्नौजिया ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली में विवाहिता के पति, सास-ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज के निवासी लालमणि कन्नौजिया ने अपनी बेटी अनुराधा का विवाह 18 फरवरी 2017 को स्थानीय कस्बे के शेखवाडा मुहल्ले के निवासी अरूण कुमार चौधरी से किया था। अनुराधा जब ससुराल आई तो कम दहेज एवं चार पहिया वाहन गाड़ी न देने का ताना सहना पड़ा और इसको लेकर विवाहिता को ससुराल वालों से अक्सर दु‌र्व्यवहार एवं प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इस बीच प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता अपने ससुराल से 02 दिन पूर्व अपने मायके चली आई और अपने पिता को आपबीती सुनाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts